Dhanbad News: धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर लगेगा कोच डिस्प्ले
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर कोच डिस्प्ले लगाया जायेगा. रेलवे की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है. जल्द ही इसे इंस्टॉल करने का काम शुरू कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
वर्तमान समय में कोच डिस्प्ले नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है. रांची रूट से चलने वाली मौर्या, रांची-हावड़ा जनशताब्दी, पाटलीपुत्रा, एलेप्पी एक्सप्रेस, रक्सौल-सिंकदराबाद एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें चलती है. सात नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के लगने पर कोच पोजीशन का पता चल पायेगा.
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डीआरएम ने दी जानकारी
सोशल मीडिया एक्स पर डीआरएम के हैंडल से पोस्ट करते हुए जानकारी दी गयी कि सीआइबी बोर्ड को सात नंबर पर लगाने के लिए स्वीकृत कर दिया गया है. जल्द ही इंस्टॉल भी कर दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










