Dhanbad News: सहायक कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन से कोल इंडिया का मुनाफा घटा

कोल इंडिया के वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों में समेकित शुद्ध लाभ 35,450 करोड़ रुपये से घटकर 31,071 करोड़ रुपये रह गया, जो करीब 12% की कमी को दर्शाता है.
कोल इंडिया के वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों में समेकित शुद्ध लाभ 35,450 करोड़ रुपये से घटकर 31,071 करोड़ रुपये रह गया, जो करीब 12% की कमी को दर्शाता है. इसके पीछे मुख्य वजह उसकी प्रमुख सहायक कंपनियों बीसीसीएल, इसीएल और सीसीएल का कमजोर प्रदर्शन रहा. इसीएल सबसे अधिक नुकसान में रही और 236 करोड़ रुपये के लाभ से सीधे 966 करोड़ रुपये के घाटे में पहुंच गयी. वहीं बीसीसीएल का मुनाफा 1,240 करोड़ रुपये से घटकर मात्र 128 करोड़ रुपये (करीब 90% की गिरावट) रह गया. इसके अलावा सीसीएल का मुनाफा भी 4,063 करोड़ रुपये से घटकर 2,967 करोड़ रुपये (करीब 27% की गिरावट) रह गया. हालांकि एनसीएल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10,657 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो 11% की वृद्धि है. एसइसीएल ने भी 5% की बढ़त के साथ 4,755 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया.
खर्च बढ़ने से बढ़ा दबाव
कोल इंडिया के आंकड़ों पर गौर करें तो खर्च बढ़ने से कंपनी पर दबाव बढ़ा है. कंपनी का कुल खर्च 1,31,948 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,38,511 करोड़ रुपये (5% की वृद्धि) हो गया. इसमें कर्मचारी लाभ व्यय में 4% , अन्य खर्चों में 9% और वित्तीय लागत में 38% की वृद्धि शामिल हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










