हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर एक साथ मनी होली-दिवाली

Updated at : 28 Jun 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर एक साथ मनी होली-दिवाली

धनबाद में जगह-जगह झामुमो कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनायी

विज्ञापन

जगह-जगह मनायी गयी खुशी, बांटी गयी मिठाइयां

झरिया.

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर लालटेन शाह मजार के समीप में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाया व पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया. एक दूसरे को मिठाई भी खिलायी. मौके पर सपन बनर्जी, जाहिद शेख, शकील अंसारी, फरीद मल्लिक, मो शाकिर हुसैन, इंतकाब, मो फिरदौश अंसारी, मो शबीर, इसराफिल अंसारी, कलीम सिद्दीकी, मो आमिर आदि थे. टुंडी. टुंडी बाजार में झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सचिव सुमन मिश्र के नेतृत्व में मिठाई बांटी. लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. मौके पर नीलमोहन मिश्र, रोहित रवानी, सोमेश्वर भगत, रूपलाल साव, मुखिया बसंत नारायण तिवारी, किशोर दास, सुशील साव आदि थे. तेतुलमारी. झामुमो कार्यकर्ताओं कतरास थाना चौक के निकट व तेतुलमारी में आतिशबाजी की. पटाखे फोड़ और मिठाइयां बांटी. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, मनमोहन टुडू, बाबूजन टुडू, भुदेव टुडू, रमेश टुडू, विद्याधर मुर्मू, कृष्ण सिन्हा, अमर पासवान, रंजीत रवानी, छोटू खान, साहिल खान, विनय पासवान, मुन्ना सिद्दीकी, राजेश यादव, बबलू अंसारी, रितिक सिंह, घंटू त्रिगुणायक, शेख शहंशाह, जाहिद अंसारी आदि थे. तोपचांची. झामुमो कार्यकर्ताओं ने तोपचांची बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर आतिशबाजी की. मिठाइयां बांटी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, सचिव नवल किशोर केवट, योगेंद्र मुर्मू, दिनेश महतो, मोती महतो, मूलचंद महतो, सोहन महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, मथुरा महतो, आनंद केवट, टालेश्वर महतो, सुरेंद्र प्रसाद, मनोहर मुर्मू, शंकर राय आदि थे. सिंदरी. सिंदरी के रोहड़ाबांध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. मौके पर मोर्चा संयोजक सह झामुमो नेता रामू मंडल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर अध्यक्ष अशोक महतो, फागु प्रमाणिक, माकपा नेता गौतम प्रसाद, कांग्रेस नेता अजय कुमार, माले के कृष्णा प्रसाद महतो, विमल रवानी, राजद के मुनेश्वर यादव, रोहित मंडल, नाजू सिंह, उमेश राम, इम्तियाज अहमद, बृजेश्वर सिंह, सुनील रवानी आदि थे.

पूर्वी टुंडी.

टानी मोड़ पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े. मिठाइयां बांटी. यहां विधायक मथुरा प्रसाद महतो, ऐनुल अंसारी, गिरिलाल किस्कू, बशीर अंसारी, जितेन कुमार आदि थे. मोहलीडीह में झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप हांसदा के नेतृत्व में मिठाई बांटी गयी.

पूर्व सीएम को बेल मिलना, न्याय की जीत :

मथुरा प्रसाद महतो

बलियापुर

. बलियापुर चौक पर आतिशबाजी की. मिठाइयां बांटी. इस दौरान टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन को जमानत न्याय की जीत है. मौके पर जिला सचिव मन्नू आलम, राजेंद्र किस्कू, धरनीधर मंडल, सूरजकांत सोरेन, लक्ष्मी नारायण महतो, समीर मुर्मू, हैदर अली, नुनूलाल हेंब्रम, गोउर मंडल, बसंत ठाकुर, अब्दुल कादिर, शेख खातिर, भुवन रवानी, निर्मल रजवार, ईश्वर मरांडी, विकास दास आदि थे. सुरुंगा झामुमो कार्यालय में चंडी चरण देव के नेतृत्व में आतिशबाजी की गयी. यहां शिव शंकर देव, रामानंद सिंह, संतोष महतो आदि थे.

लोयाबाद

. कनकनी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण कर खुशियां मनायी. मौके पर झामुमो बाघमारा प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने कहा कि इससे साबित हो गया कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. मौके पर अरुण चौहान, मिंटू चौहान, शिबू मंडल, अरविंद चौहान, सुनील, अभय चौहान, धर्म चौहान, ललन चौहान, बादल, राजा खान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola