Dhanbad News: टायर फटने से अनियंत्रित हो पलटी कार, दो वृद्ध की मौत व तीन घायल
Author Narendra kumar singh
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा के नारायणपुर में सोमवार की देर रात टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गयी.
विज्ञापन
धनबाद.
जामताड़ा के नारायणपुर में सोमवार की देर रात टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना के बारे में उनके परिजन प्रवीण ने बताया कि सोमवार की देर रात पूरा परिवार देवघर से धनबाद के कार्मिक नगर लौट रहा था. इस क्रम में एसयूवी (जेएच10डीए 5164) के आगे के दोनों टायर फट गये. इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. गाड़ी का एयर बैग भी नहीं खुला. ऐसे में वाहन में सवार गौरी देवी (85 वर्ष), सीता देवी (80), सिद्धार्थ (10), विशाल (40) व विभा(40) घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच लाया गया. अस्पताल लाने के क्रम में ज्यादा खून बहने से पटना की गौरी देवी व सीता देवी की मौत हो गयी. वहीं सिद्धार्थ, विशाल व विभा को प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों ने धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










