डिवाइडर पर चढ़ी बस, यातायात बाधित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

केंदुआ-धनबाद मुख्य मार्ग पर घटी घटना
विज्ञापन
केंदुआ.
केंदुआ-धनबाद मुख्यमार्ग पर बिहारीलाल चौधरी कपड़ा दुकान के पास गुरुवार की रात जय मां गौरी बस डिवाइडर पर चढ़कर फंस गयी. बस में धनबाद से बोकारो जाने के लिए यात्री सवार थे. चालक ने यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार बस को डिवाइडर से बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना रात लगभग सवा आठ बजे की है. इसके बाद केंदुआडीह पुलिस के प्रयास से किरान की मदद से देर रात लगभग साढ़े 11 बजे बस को डिवाइडर से हटाया गया. पुलिस बस को केंदुआडीह थाना ले गई है. घटना के बारे में चालक ने बताया कि सामने से आनेवाले वाहन की लाइट चमकने से सड़क पर लगभग आधा फिट के डिवाइडर का पता नहीं चला और बस डिवाइडर पर चढ़कर फंस गयी. इधर बस के फंसने से इस सड़क से आने-जाने वाहनों को थोड़ी देर के लिए परेशानी हुई. सूचना मिलने पर पहुंची केंदुआडीह पुलिस ने ट्रेफिक व्यवस्था संभाल आवागमन सुचारू कराया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










