निरसा में साले ने जीजा को मारी गोली, प्रेम विवाह से था दुखी

Updated at : 15 Jul 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
निरसा में साले ने जीजा को मारी गोली, प्रेम विवाह से था दुखी

निरसा में ऑनर किलिंग का प्रयास

विज्ञापन

निरसा थाना क्षेत्र के जोराडीह गांव में सोमवार की शाम अपने साले ने बहनोई को गोली मार दी. उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. एसएनएमएमसीएच में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि आरोपित युवक हिमल बाउरी अपनी बहन गीता देवी का इसी गांव के रहने वाले जयप्रकाश बाउरी के साथ प्रेम विवाह कर लेने से दुखी थी. इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची एवं गंभीर स्थिति में घायल को धनबाद भेजा. घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है. घटना के बाद से गांव में तनाव है. पुलिस लगातार कैंप कर रही है. गोली मारने के बाद हिमल फरार हो गया है.

छह महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, लगातार हो रही थी पंचायती

बताया जाता है कि जय प्रकाश ने गत एक जनवरी को गीता के साथ किया प्रेम विवाह किया था. सोमवार की शाम को जयप्रकाश गांव के तालाब में बैठकर मछली पकड़ रहा था. इस दौरान हिमाल वहां पहुंचा. जब तक प्रकाश को कुछ समझ में आता, तब तक उसने उसकी छाती और पेट के बीच में पिस्टल से गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी. निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार अविलंब घटनास्थल पहुंचे. गीता अभी गर्भवती भी है. जयप्रकाश मजदूरी करता है. जबकि उसका साला हिमल राजमिस्त्री है. स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवार के बीच मनमुटाव बना हुआ था. लगातार इसे लेकर पंचायती होती थी. रविवार को भी पंचायती हुआ था प्रेम विवाह के बाद से हिमाल उसके बहनोई पर काफी आक्रोशित था. बताया जाता है कि दोनों का घर अगल- बगल ही. शादी के बाद से दोनों परिवारों के बीच मन मुटाव बढ़ गया था.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola