ePaper

Dhanbad News: जिला परिषद मैदान में पुस्तक मेला आज से, लगेंगे 55 स्टॉल

Updated at : 04 Apr 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जिला परिषद मैदान में पुस्तक मेला आज से, लगेंगे 55 स्टॉल

बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चार से 13 अप्रैल तक पुस्तक मेला का आयाेजन किया जायेगा. इसमें पुस्तक प्रेमियों के लिए हजारों किताबें उपलब्ध होंगी. रोज कई कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन

धनबाद.

बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चार अप्रैल से 13 अप्रैल तक जिला परिषद मैदान में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है. सोसायटी की ओर से गुरुवार को मेला स्थल जिला परिषद मैदान में प्रेस कांफ्रेंस कर आयोजन की जानकारी दी गयी. सोसायटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्जी ने बताया कि दस दिवसीय मेला का थीम ””आमी मानोब संतान”” रखी गयी है. मेला में 55 स्टॉल लगेंगे, जिनमें साहित्य, अध्यात्म, नॉवेल, कहानियां, साइंस ओलंपियाड आदि की हजारों किताबें उपलब्ध होंगी. पुस्तक मेला प्रतिदिन शाम चार बजे से रात दस बजे तक चलेगा. प्रवेश शुल्क 10 रुपये है. मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष अतनु गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिरणमय मित्रा, वरिष्ठ सदस्य सपन माझी, नारायण राय चौधरी, सुभाषित सेनगुप्ता, गंगाधर भूई, विनायक घोष समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

स्कूली बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क

मेला में आनेवाले स्कूली बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है. 12वीं तक के बच्चों को प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. पांच अप्रैल को 30 वर्ष से कम उम्र के रक्तदाताओं को पुस्तक मेला मंच पर सम्मानित किया जायेगा.

छात्रों – युवाओं के लिए विशेष आयोजन

छह अप्रैल की सुबह 10:30 बजे सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिताछह, सात और 10 अप्रैल को स्टूडेंट फोरम का आयोजन, जिसमें विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिता होगी.

इन प्रकाशकों के लगेंगे स्टॉल

पुस्तक मेला स्टॉल लगाने वाले प्रमुख प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता इस प्रकार हैं. इनमें आनंदा, वुडपैकर, डॉल्फिन, मौसमी प्रकाशनी, कानन प्रकाशनी, रोहिणी नंदन, बुक क्लब, साहित्य मंदिर, चित्रलेखा, बैभव, एलाइड बुक स्टोर, एसके बुक स्टोर (कोलकाता), पिक द बुक (पटना), उपेंद्र (पुणे), योगदा सत्संग (रांची) शामिल हैं. इसके अलावा आइटीसी सनराइज, आर स्क्वायर इंफ्रा, शांति निकेतन (आरकेपी डेवलपर), श्रीराम सेल्स, सेनको ज्वेलर्स, गुरुकृपा ऑटो, सेंट्रल बैंक और कई फूड स्टॉल भी लगेंगे.

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेला में बच्चोंव स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी. शुभ्रकांति चटर्जी, सुरीन सुरैया, स्वराज भट्टाचार्य, शोभन सुंदर बोस (कोबितार बैंड), समापन के दिन मंसूर फकीर खान और उनकी टीम की विशेष प्रस्तुति होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola