Dhanbad News: बिजली का जलता केबल टूटकर कार पर गिरा, कार भी जली

पुराना बाजार टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित धोबाटांड़ में घटी घटना. शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के केबल में लगी आग.
बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित धोबाटांड़ में बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे केबल टूट कर नीचे खड़ी कार पर गिर गयी. इससे कार भी धू-धू कर जल उठी. घटना सोमवार देर रात की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि केबल में आग लगने के बाद वह काफी देर तक जलता रहा. इसके बाद केबल टूट कर नीचे खड़ी कार पर गिर गया. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जेबीवीएनएल के अधिकारियों को दी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी. इस बीच सूचना मिलने पर बैंकमोड़ पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची. दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उक्त कार स्थानीय प्रमोद कुमार की बतायी जा रही है. उन्होंने इस संबंध में बैंकमोड़ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










