Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियों के लिए शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

जिला स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व व जिला प्रशासन की देखरेख में हुई परीक्षा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा पदों पर 141 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व व जिला प्रशासन की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. उपायुक्त आदित्य रंजन व डीडीसी सन्नी राज भी आज परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया. परीक्षा दो पालियों में हुई. सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक कोल्ड चेन हैंडलर, एएनएम, स्टाफ नर्स (एनयूएचएम), न्यूट्रिशन काउंसलर, कुक, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिक नर्स और साइकियाट्रिक सोशल वर्कर जैसे पदों की परीक्षा हुई. वहीं दूसरी पाली में दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, सपोर्ट स्टाफ, एमटीसी, आरबीएसके, एसएनसीयू, डीआरटीबी सेंटर के विभिन्न पद, सीनियर डॉट्स प्लस टीबी, एचआइवी सुपरवाइजर और डिस्ट्रिक्ट पीपीएम को-ऑर्डिनेटर आदि पदों के लिए परीक्षा हुई. लगभग 950 अभ्यर्थियों ने एनएचएम भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था. जबकि, परीक्षा में 50 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हुए.
कॉपियों की जांच पूरी, आज जारी होगा परिणाम
परीक्षा के बाद ही कॉपियों की जांच शुरू कर दी गयी. देर शाम तक परीक्षा में सफल हाेने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है. बुधवार को इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की जायेगी.अलग-अलग वर्गों के लिए अलग कटऑफ तय
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए पास होने का न्यूनतम अंक पहले ही तय किए गए है. जारी सूचना के अनुसार सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्ल्यूएस) के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को 32 प्रतिशत अंक लाने होंगे. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 30 प्रतिशत रखी गई है. सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि यह नियम राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार तय किए गए हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




