Dhanbad News: स्टील गेट में व्यवसायी के घर में दो बम फेंके, वारदात सीसीटीवी में कैद

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: स्टील गेट में व्यवसायी के घर में दो बम फेंके, वारदात सीसीटीवी में कैद

झाड़ियों में पड़े संदिग्ध वस्तु को दो वैज्ञानिकों ने बम बताया, जांच में सामने आया कि बम फटा नहीं, बल्कि मिस हो गया था

विज्ञापन

सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट में रहनेवाले व्यवसायी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल के घर पर कुछ असामाजिक तत्वों बुधवार को दो बम फेंके. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने बम के अवशेष जब्त कर जांच शुरू कर दी है. श्री अग्रवाल ने इस संबंध में थाने में शिकायत की है. जानकारी के अनुसार, बुधवार पूर्वाह्न करीब साढ़े नौ बजे व्यवसायी के घर में बम फेंका गया था, हालांकि उस समय किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी. गुरुवार को परिवार के लोगों ने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तब घटना का खुलासा हुआ. फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया.

घर के पास की झाड़ियों में पड़ा था बम

इसी दौरान प्रेमसंस होंडा में पहुंचे दो वैज्ञानिकों की नजर घर के पास की झाड़ियों में पड़े संदिग्ध वस्तु पर पड़ी. उन्होंने परिवार को बताया कि यह बम हो सकता है. पास जाकर देखने पर पाया गया कि बम फटा नहीं था, बल्कि मिस हो गया था. बम के अंदर का बारूद बाहर निकला हुआ था और उसमें छोटे-छोटे गोलीनुमा छर्रे व स्प्रिंग लगे हुए थे, जिससे विस्फोट होने पर बड़े नुकसान की आशंका थी. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अपराधियों ने किस उद्देश्य से व्यवसायी के घर को निशाना बनाया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द मामले का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं. फिलहाल पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola