Dhanbad News : यूनियन क्लब में बॉलीवुड सिंगर रूपाली जग्गा का धमाल, दमा दम मस्त कलंदर पर झूमे लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2025 2:08 AM
रूपाली जग्गा ने कहा -धनबाद के लोग अच्छे और बहुत प्यारे हैं
यूनियन क्लब में नववर्ष का गर्मजोशी का साथ स्वागत किया गया. बॉलीवुड के कलाकारों ने अपनी सुरों की ऐसी महफिल सजायी कि देर रात तक लोग झूमते रहे. बॉलीवुड की मशहूर सिंगर रूपाली जग्गा ने स्टेज पर आते ही दमा दम मस्त कलंदर…गीत पर लोगों को खूब झुमाया. इसके बाद केसरिया तेरा इश्क…, आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लिजिए…, तेरे बिन जीना क्या का जोरों शोरो…., मौसम ने मुझ पर ऐसा जादू कर दिया… जैसे गीतों से ऐसी समां बांधा कि देर रात तक लोग झूमते रहे. बॉलीवुड की दीपांशी नागर, मानव पोद्दार, चंद्रा मुलई भी अपनी गायकी से लोगों को खूब झुमाया.
बॉलीवुड के मशहूर डीजे मर्लिन की धुन पर कोलकाता का डांस ट्रूप ने खूब जलवा :
बॉलीवुड के मशहूर डीजे मर्लिन की धुन पर कोलकाता का डांस ट्रूप ने खूब जलवा दिखाया. एंकर अनुरिमा के चुटकुले ने लोगों को खूब गुदगुदाया. जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची. यूनियन क्लब के सदस्यों ने आतिशबाजी से नववर्ष का स्वागत किया और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी. केक काटकर नववर्ष को सेलिब्रेट किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सचिव चरणप्रीत सिंह के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष अजीत गुटगुटिया, उपाध्यक्ष असीत सहाय, कोषाध्यक्ष राहुल नारंग, संयुक्त सचिव मनीष अग्रवाल, कार्यकारिणी नरेंद्र शर्मा, मनोज भोजगढ़िया, चेतन तुलस्यान, जयदीप मुखर्जी व संजय कथुरिया ने सक्रिय भूमिका निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










