झरिया, कतरास-बाघमारा व राजगंज में ब्लैक आउट
Updated at : 31 May 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

बारिश-आंधी के बाद बिजली गुल, कई इलाकों में ब्लैकआउटड
विज्ञापन
कतरास-बाघमारा.
दिन भर प्रचंड गर्मी से कोयलांचल के लोग परेशान रहे. बिजली का आना-जाना जहां लगा रहा. इसके कारण जलापूर्ति भी बाधित रही. इसको लेकर कई जगह आंदोलन भी हुए. गोमो विद्युत कार्यालय में लोगों ने अधिकारी से दुर्व्यवहार किया. गर्मी का आलम यह रहा कि दिन भर व्यस्त रहने वाली सड़कें सुनसान रहीं. वहीं रात अाठ बजे के बाद पूरे जिले में आयी आंधी से कई पेड़-पौधे गिर गये. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूरत मिली, लेकिन आंधी के कारण बिजली आपूर्ति लगभग ठप हो गयी. झरिया, कतरास, बाघमारा, गोविंदपुर व राजगंज इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति रही. झरिया के विद्युत अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति ने देर रात बताया कि सुबह से पहले उनके इलाके में बिजली आपूर्त चालू हो जायेगी. जोर-शोर से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. कई जगह फॉल्ट हो गये हैं.बलियापुर व बरवापूर्व इलाके में भी बिजली बाधित रिया व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ आंधी पानी आने से कई स्थानों के पेड़ की डालियां व बिजली तार टूट कर गिर गये. इससे झरिया कोयलांचल में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. धर्मशाला रोड की सड़क जलमग्न होने से आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है. गुरुवार की रात 8. 40 बजे अचानक आयी आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ. बस्ताकोला गोशाला मोड़, आंबेडकर चौक के पास विशाल पीपल का पेड़ गिर गया. उससे यातायात प्रभावित हो गया. पेड़ की चपेट में आने से एक मुर्गा दुकान ध्वस्त हो गयी. मांझी बस्ती में एक घर की दीवार गिर गयी, जिससे लोग बाल-बाल बच गये. ेज आंधी पानी में पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय भौंरा के समीप भौंरा मोहलबनी मुख्य मार्ग और भौरा कोलियरी कार्यालय के पास पेड़ गिर गया. कुछ जगह बिजली तार और पोल गिरने से भौंरा में बिजली गुल है. बिजली कर्मी फॉल्ट खोजने में जुटे हैं. हालांकि कहीं जनमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. बलियापुर. बलियापुर में करीब साढ़े आठ बजे आये आंधी पानी से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक पेड़ गिर गये. कई जगहों में बिजली का तार टूटकर गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. भिखराजपुर पेट्रोल पंप के पास ताड़ के पेड़ में हाई टेंशन तार गिरने से पेड़ में आग लग गयी. मुकुंदा, कुसमाटांड़ समेत कई इलाकों में बिजली के तार टूटकर गिर गये. गुरीटांड़ मोड़, हीरक रोड व पलानी के पास भारी भरकम पेड़ गिर गया. रखितपुर, आमटाल, शीतलपुर में आयोजित अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम बाधित हो गया. कतरास. गुरुवार की रात 8.30 बजे बारिश राहत लेकर आयी. आंधी-तूफान के साथ गर्जन और जोरदार बारिश ने इस भीषण गर्मी से लोगो को राहत दी है. तापमान में भी कमी आ गयी. करीब 50 मिनट तक हुई जोरदार बारिश से सड़कों पर लबालब पानी बहने लगा. हालांकि कड़क व तूफान ने बिजली को गुल कर दिया. बाघमारा. बाघमारा इलाके में लगातार आठ से 10 घंटे बिजली कटी रही. दोपहर 11 बजे से रात 7 बजे तक बिजली नहीं रही. इसको लेकर लोगों की जलापूर्ति भी बाधित रही. एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि गोमो में गड़बड़ी के कारण गणेशपुर की भी बिजली डीवीसी ने काटा है. जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास हो रहा है. इधर, रात को आयी आंधी-बारिश के बाद पूरे बाघमारा में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. राजगंज. विगत तीन दिनों से राजगंज व आसपास का इलाका घोर बिजली संकट के दौर से गुजर रहा है. वहीं गुरुवार रात आयी तेज आंधी पानी के बाद पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति है. इससे राजगंज विद्युत सब स्टेशन से संबंधित करीब डेढ़ सौ से अधिक गांव, टोला मोहल्ला प्रभावित हो गया. बताया जाता है कि कई जगहों पर फाॅल्ट आया है.33 केवीए लाइन में भी गड़बड़ी हुई है. स्थानीय विद्युत कर्मी पेट्रोलिंग कर रहे हैं. कनीय अभियंता के अनुसार, अत्यधिक लोड के कारण बिजली रोटेशन आधार पर दी जा रही है.जल्द ही स्थिति सुधार लिया जायेगा.बरवापूर्व. देर शाम को आयी तेज आंधी बारिश गर्मी से राहत मिली.आंधी बारिश के साथ ही अंबोना मोड़ स्थित खड़काबाद सबस्टेशन जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गयी. निरसा से बरवापूर्व इलाके में आपूर्ति होने वाली बिजली भी आंधी बारिश से ठप हो गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




