ePaper

Dhanbad News : बोले में रविंद्र राय-11 वर्षों में मोदी सरकार की कई असाधारण उपलब्धियां

Updated at : 10 Jun 2025 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बोले में रविंद्र राय-11 वर्षों में मोदी सरकार की कई असाधारण उपलब्धियां

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण एवं संकल्प से सिद्धि विषय पर कार्यशाला

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र राय ने कहा है कि 11 वर्षों के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के नाम कई असधारण उपलब्धियां हासिल की हैं. हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ा है. डॉ राय ने यह बातें सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद महानगर के द्वारा विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण एवं संकल्प से सिद्धि विषय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहीं. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्र मानस प्रसून एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान ने किया. डॉ राय ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को धनबाद की जनता बहुत बेहतर ढंग से समझती है. यहां की जनता ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपना समर्थन दिया.

धनबाद विधायक बोले

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण, इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता के बीच पहुंचाना है. मोदी सरकार के जनहित के सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से करेंगे. महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने सभी का आज के कार्यशाला में स्वागत करते हुए, आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी. कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, विष्णु त्रिपाठी, शेखर सिंह पंकज सिन्हा, राजकिशोर जैना, महेश पासवान, उचित महतो, प्रियंका देवी,रूपेश सिन्हा, नित्यानंद मंडल, राजेश पासवान, अरुण राय, रवि सिन्हा,योगेंद्र यादव, सूरज देव मिश्रा, सूरज पासवान, रंजीत कुमार बिल्लू, राजाराम दत्ता, सन्नी रवानी, अवधेष साह, अरविंद पाठक, अर्जुन निषाद, बच्चा गिरी, तमाल राय,डेगलाल महतो, आनंद पांडेय, राजीव राय भट्ट, बलराम चौहान,किशुन महतो सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola