झारखंड : भारत बंद में कर रहे प्रदर्शन, मगर क्यों? पता नहीं…
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Aug 2024 2:23 PM
धनबाद के बाघमारा में महिलाओं को ये नहीं पता है कि वे भारत बंद का समर्थन क्यों कर रही है. उनका कहना था कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वे प्रदर्शन कर रही हैं.
धनबाद: झारखंड में भारत बंद का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है. अलग अलग जिलों में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर बाजार बंद करा रहे हैं. सड़कों पर इक्के दुक्के वाहन ही चलते नजर आ रहे हैं. जिससे राहगीर को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन बंद के दौरान धनबाद के बाघमारा में एक दिलचस्प मामला देखने को मिला. दरअसल बंद का समर्थन कर रही कई महिलाओं को ये पता ही नहीं कि ये बंद किस वजह से बुलायी गयी है. वो बस भीड़ में शामिल होकर नारेबाजी कर रही है.
क्या है मामला
धनबाद के बाघमारा में कई महिलाएं बंद को सफल बनाने के लिए हरिणा चौक के पास सड़क को जाम कर दिया. वे जमकर नारेबाजी कर रहीं थी. लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बंद क्यों बुलाया गया है. इसका पता तब चला जब एक पुलिस कर्मी ने बंद समर्थक महिलाओं से बंद कराने का कारण पूछा. सभी महिलाएं एक स्वर में कह रही थीं कि महिलाओं पर अत्याचार कब बंद होगा. महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है.
पुलिसकर्मी ने क्या दिया जवाब
पुलिस कर्मी ने जब महिलाओं से वापस सवाल पूछा कि कहां अत्याचार हुआ बताइये. तब महिलाओं ने उन्हें जवाब में कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि कोलकाता में इतनी बड़ी घटना हुआ आपको पता नहीं. यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गया.
क्यों बुलाया गया है भारत बंद
सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण के फैसला देते हुए क्रीमीलेयर लगाने का सुझाव दिया था. सर्वोच्च न्यायलय ने अपने फैसले में कहा था कि सभी एससी और एसटी में सभी जातियां एक समान नहीं है. कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं. जिनका उत्थान जरूरी है. इसलिए राज्य सरकारें एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण निर्धारित कर सकती हैं.
भारत बंद करने वालों की क्या है मांग
भारत बंद का समर्थन करने वालों संगठनों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को वापस लें या फिर पुनर्विचार करें.
Also Read: Road Accident: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










