Road Accident: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल

चंपाई सोरेन के दुर्घटनाग्रस्त एस्कॉर्ट वाहन के परखच्चे उड़े. फोटो : प्रभात खबर
Road Accident: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को उनके गांव में छोड़कर आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और 5 घायल हो गए.
Road Accident in Jharkhand|सरायकेला-खरसावां, प्रियरंजन/प्रताप मिश्रा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे चंपाई सोरेन को उनके गांव छोड़कर लौट रहा था.
चंपाई सोरेन को उनके गांव पहुंचा कर लौट रही थी एस्कॉर्ट पार्टी
सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ड्रॉप करने के बाद एस्कॉर्ट पार्टी लौट रही थी. इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया. एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे.

पश्चिमी सिंहभूम के रहने वाले जवान विनय बानसिंह की हो गई मौत
प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां पहुंची. दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया. शव को भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई. दुर्घटना में मृत चालक का नाम विनय बानसिंह है. उसकी उम्र 45 वर्ष है. वह पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड के भोया गांव का रहने वाला था.
Also Read
Road Accident in Giridih: बगोदर से धनबाद जा रहे कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा, महिला की मौत, 3 घायल
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




