अबुआ आवास को ले बीडीओ ने की बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 12:17 AM
बीडीओे ने की बैठक
बलियापुर. बलियापुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को अबुआ आवास योजना में तेजी लाने को लेकर समीक्षा बैठक बीडीओ की उपस्थिति में की गयी. अबुआ आवास योजना में द्वितीय किश्त भुगतान के लिए लाभुकों के जाति प्रमाण पत्र एवं जॉब कार्ड अपलोड करना अनिवार्य है. इसी को लेकर सभी पंचायत सेवकों को एक सप्ताह के अंदर कागजात कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही दूसरी किश्त भुगतान के लिए जियो टैग करने का निर्देश दिया. मनरेगा के तहत पंचायत में मानव दिवस सृजन की स्थिति अच्छी नहीं होने से संबंधित रोजगार सेवकों को स्थिति में अच्छी सुधार लाने का निर्देश दिया गया. बिरसा सिंचाई कूप चालू करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा बैठक में पंचायत सचिव गौतम कुमार सिंह, रोजगार सेवक संजय साह एवं श्यामपद प्रमाणिक को शो-कॉज किया गया. बैठक में बीपीओ आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










