BBMKU : कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट : कैंटीन आवंटन में नहीं हुआ नियमों का पालन

Updated at : 26 Feb 2025 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
BBMKU : कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट : कैंटीन आवंटन में नहीं हुआ नियमों का पालन

बीबीएमकेयू परिसर में कैंटीन आवंटन मामले की जांच के लिए बनी थी पांच सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में कैंटीन आवंटन प्रक्रिया में तय नियमों का पालन नहीं किया गया. सूत्रों के अनुसार कैंटीन आवंटन की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट की है. डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता वाली इस कमेटी ने रिपोर्ट कुलपति प्रो राम कुमार सिंह को सौंप दी है. सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में दोनों कैंटीन का आवंटन बिना टेंडर प्रक्रिया के किया गया, जबकि नियमानुसार इसके लिए टेंडर या नीलामी अनिवार्य था. अब इस मामले में आगे की कार्रवाई का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन को लेना है.

आवंटन में अनियमितताएं :

ज्ञात हो कि फरवरी 2023 में विश्वविद्यालय परिसर में अस्थायी कैंटीन बनाये गये थे. इसके लिए विवि के नोटिस बोर्ड पर आवेदन आमंत्रित किये थे. लेकिन इसकी जानकारी सभी को नहीं दी गयी. केवल कुछ चुने हुए लोगों ने आवेदन किया. आवेदकों से 10,000 रुपये की सुरक्षा राशि ली गयी, लेकिन अन्य कोई शुल्क नहीं वसूला गया. तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंटीन संचालकों को नि:शुल्क जमीन उपलब्ध करायी और संचालकों ने स्वयं अस्थायी शेड बनाकर कैंटीन शुरू किया. तब यह तय किया गया था कि संचालकों से केवल बिजली और पानी का शुल्क लिया जाएगा. लेकिन आज तक इस मद में भी एक रुपये नहीं लिये गये. जबकि उस समय यह भी तय हुआ था कि संचालक छात्रों को रियायती दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायेंगे. लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ, विवि में खाद्य सामग्री बाजार दर से अधिक कीमत पर बेची जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola