खड़े ट्रक के पीछे दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

तोपचांची स्थित जीटी रोड पर वाटर ओवरब्रिज के पास हुई घटना
विज्ञापन
तोपचांची स्थित जीटी रोड पर वाटर ओवरब्रिज के पास हुई घटना
तोपचांची.
तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित वाटर ओवरब्रिज पर शनिवार की रात खड़े ट्रक के पीछे एक अन्य ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे धक्का मारने वाले ट्रक का चालक स्टेयरिंग में फंस गया. सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और चालकों व लोगों की मदद से किसी तरह घायल चालक को केबिन में बाहर निकाला. एंबुलेंस से धनबाद ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक चालक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मृतक के पहचान में जुटी है. मानटांड़ में दो बाइक की टक्कर में युवक घायल : इधर जीटी रोड पर मानटांड़ रविदास टोला के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दूसरी बाइक पर सावर युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस ने घायल युवक की बाइक जब्त कर ली है. गाड़ी पर मिले कागजात के अनुसार घायल युवक का नाम पिंटू कुमार महतो, पता तुइयो पंचाय, गिरिडीह लिखा हुआ है. घायल का इलाज धनबाद में चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










