3695 के खाते में राशि डीबीटी हुई, आवंटन की राशि खत्म
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पशु धन योजना में साढ़े पांच हजार लाभुकों का चयन
विज्ञापन
संवाददाता, धनबाद,
जिले में पशु धन योजना के लिए साढ़े पांच हजार लाभुकों का चयन किया गया है. इसमें से 3695 लाभुकों का खाता खुला. लाभुकों ने अंशदान की राशि जमा की है, इनके खाते में अनुदान की राशि डीबीटी की गयी है. लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर लाभुकों को पशु धन खरीदने से मना कर दिया गया है. विभाग के अधिकारियों को पशुधन की खरीददारी में शामिल नहीं होने का निर्देश मुख्यालय से मिला है. ऐसे में डीबीटी होने के बाद भी लाभुक इस योजना से पशुधन नहीं खरीद पा रहे हैं. विभागीय जानकारी के अनुसार जिले को मिले आवंटन की राशि भी शत प्रतिशत उपयोग कर ली गयी है.नये आवंटन का इंतजार :
आम चुनाव को लेकर आचार संहिता लगा हुआ है. इस कारण नया आवंटन नहीं आया है. चुनाव के खत्म होने के बाद आवंटन आने की उम्मीद है. बचे हुए लाभुकों को अभी इंतजार करना होगा. आवंटन की राशि डीबीटी होने के बाद लाभुक खरीदारी करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










