Dhanbad News : प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिजनों ने की मारपीट, पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिजनों ने की मारपीट, पांच जख्मी

कोलाकुसमा में प्रेम विवाह के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप

विज्ञापन

कोलाकुसमा में प्रेम विवाह के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सोमवार की शाम काली मंदिर के पास हुई मारपीट की घटना से लड़का पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गये. बताया जाता है कि कोलाकुसमा निवासी गौतम धीवर (21) ने हाल ही में कृपा धीवर (18) के साथ भागकर शादी की थी. सोमवार को शादी की खुशी में गौतम ने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को घर पर पार्टी दी. पार्टी के बाद गौतम काली मंदिर के पास अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा था, तभी लड़की का भाई हीरा धीवर वहां पहुंचा और गाली-ग्लौज करते हुए गौतम को जान से मारने की धमकी देने लगा. गौतम के अनुसार हीरा ने फोन कर अपने अन्य परिजनों को बुलाया और थोड़ी ही देर में उसकी मां, पिता समेत कई लोग वहां पहुंच गये. इसके बाद उन्होंने गौतम व उसके साथ मौजूद दिलीप धीवर, धयामान धीवर, अशोक धीवर और ममता देवी पर हमला कर दिया. गौतम ने बताया कि मारपीट में हीरा धीवर, कांता धीवर, मणिकचंद धीवर, कृष्णा धीवर, तितली धीवर और मिठू धीवर शामिल थे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार एसएनएमएमसीएच में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola