Dhanbad News : बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत 50 लाख की संपत्ति हुई राख
Updated at : 03 Jan 2026 8:33 PM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News : बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत 50 लाख की संपत्ति हुई राख
विज्ञापन
Dhanbad News :
महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो निवासी सुबोध महतो के बंद घर के अंदर दो कमरे व बरामदा में आग लग जाने से घर का सारा सामान, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित लगभग 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है. घर में ताला बंद रहने के कारण शॉर्ट सर्किट का अंदाजा लगाया जा रहा है. सूचना पाकर महुदा थाना के एएसआइ महेंद्र राम घटनास्थल पहुंचे और घर का निरीक्षण कर जानकारी ली.बच्चों की पढ़ाई को लेकर बोकारो में क्वार्टर लेकर रहते हैं सुबोध महतो
घर के मालिक मुराइडीह कोलियरी में कार्यरत कर्मी सुबोध महतो ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के लिए बोकारो के एक क्वार्टर में रहते हैं. रोज वहीं से ड्यूटी आना-जाना करते हैं. शुक्रवार की शाम को वह घर में ताला लगाकर बोकारो स्थित अपना क्वार्टर चला गया था. शनिवार को उसकी ड्यूटी दो बजे से थी, इसलिए वह दोपहर 12 बजे ही घर आ गया और ताला खोलकर अंदर गया तो देखा दो कमरे जलकर राख हो गये हैं. कमरे के अंदर का दीवान पलंग, अलमीरा, फ्रीज, बक्सा, ट्रंक, बाहर रखा कपड़ा, बर्तन आदि सबकुछ जल गये हैं. अलमीरा, बक्सा व दीवान में बहुत से सोने-चांदी के गहनों के अलावा कपड़े और जमीन के कागजात थे, जो जल कर खत्म हो गये. नगदी भी लगभग डेढ़ लाख रुपये रखे हुए थे. स्थिति देखने से लगता है कि आग रात को ही लगी थी. वीरान जगह में घर रहने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला. उन्होंने लगभग पचास लाख की संपत्ति के नुकसान की बात कही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




