Dhanbad News: डीसी सवारी गाड़ी में पत्थरबाजी से युवती घायल, कतरास में आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: डीसी सवारी गाड़ी में पत्थरबाजी से युवती घायल, कतरास में आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन

Dhanbad News: डीसी सवारी गाड़ी में पत्थरबाजी से युवती घायल, कतरास में आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग के तेतुलिया हॉल्ट के आगे डीसी सवारी गाड़ी में पत्थरबाजी में चंद्रपुरा की अंजलि कुमारी नामक 22 वर्षीय युवती घायल हो गयी. घायल युवती ने रेल थाना कतरास में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. इससे कतरासगढ़ स्टेशन पर करीब आधा घंटा तक डीसी सवारी गाड़ी रुकी रही. घटना के बाद रेल पुलिस काफी रेस है. रेल पुलिस ने सोनारडीह से कतरासगढ़ स्टेशन तक का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी ली. घायल युवती ने शिकायत में कहा है कि वह चंद्रपुरा से डीसी सवारी गाड़ी पर सवार होकर धनबाद जा रही थी, तभी सोनारडीह व कतरासगढ़ स्टेशन के बीच किसी ने पत्थर चलाया. उससे पत्थर वह घायल हो गयी. इस बीच डीसी सवारी गाड़ी सुबह 7:50 से 8:18 तक रुकी रही. रेल थाना में शिकायत देने के बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हो गयी. इधर पुअनि अर्जुन यादव ने बताया कि जख्मी युवती द्वारा अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी गयी है. छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola