धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के डायवर्सन पर पीएमओ की मुहर, एक दर्जन स्टेशनों का भविष्य दावं पर

धनबाद : भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के डायवर्सन पर सहमति बन गयी है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर मुहर लगा दी है. लेकिन फिलहाल रेल लाइन पर परिचालन जारी रहेगा. पांच जून तक रेलवे से वैकल्पिक मार्ग व यात्री सुविधा के लिए प्रस्ताव मांगा गया है.प्रधानमंत्री कार्यालय में सोमवार को पीएम के […]
धनबाद : भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के डायवर्सन पर सहमति बन गयी है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर मुहर लगा दी है. लेकिन फिलहाल रेल लाइन पर परिचालन जारी रहेगा. पांच जून तक रेलवे से वैकल्पिक मार्ग व यात्री सुविधा के लिए प्रस्ताव मांगा गया है.प्रधानमंत्री कार्यालय में सोमवार को पीएम के प्रधान सचिव एन मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में कोयला सचिव सुशील कुमार, झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीएमएस के महानिदेशक पीके सरकार, डीडीजी संजीवन राय, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित कई अधिकारी मौजूद थे. बैठक में धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शिफ्ट करने के डीजीएमएस के प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










