पीएनआर स्टेटस के लिए जोड़-घटाव जरूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद. आरक्षित टिकट से सफर करने वाले रेल यात्रियों को अब जोड़-घटाव भी आना चाहिए, तभी उन्हें उनके पीएनआर का स्टेटस पता चलेगा. रेलवे की वेबसाइट पर पूरा फॉर्मेट बदल दिया गया है. पहले कैच कैप्शन लिखने पर स्टेटस मिल जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. पीएनआर स्टेटस जानने के लिए यात्री को अपने […]
विज्ञापन
धनबाद. आरक्षित टिकट से सफर करने वाले रेल यात्रियों को अब जोड़-घटाव भी आना चाहिए, तभी उन्हें उनके पीएनआर का स्टेटस पता चलेगा. रेलवे की वेबसाइट पर पूरा फॉर्मेट बदल दिया गया है. पहले कैच कैप्शन लिखने पर स्टेटस मिल जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. पीएनआर स्टेटस जानने के लिए यात्री को अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर व टैब पर इंडियन रेलवे की वेबसाइट को खोलना होगा. उसके बाद वेलकम टू इंडियन रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन इंक्वायरी में क्लिक करना पड़ेगा.
यहां पीएनआर में क्लिक करें. यहां पीएनआर नंबर डालने का स्थान बना हुआ है. 10 डिजिट का पीएनआर नंबर डालने के बाद उसके नीचे कैच कैप्शन है और उसके नीचे जोड़ व घटाव दिया है. उसे जोड़ कर कैच कैप्शन में लिखना होगा, तब पीएनआर का पूरा स्टेटस पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










