नीरज हत्याकांड को लेकर सनसनीखेज खुलासा : सुपारी 3 करोड़ में, चार शूटरों को मिले थे 50-50 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2017 7:42 AM
धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का सौदा तीन करोड़ रुपये में तय हुआ. हत्या को अंजाम देने वाले चार शूटरों अमन, सतीश, विजय व सोनू उर्फ मोनू को 50-50 लाख रुपये की सुपारी देने की बात तय हुई थी. पंकज सिंह ने अमन समेत यूपी के चारों शूटरों को हायर करवाया […]
धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का सौदा तीन करोड़ रुपये में तय हुआ. हत्या को अंजाम देने वाले चार शूटरों अमन, सतीश, विजय व सोनू उर्फ मोनू को 50-50 लाख रुपये की सुपारी देने की बात तय हुई थी. पंकज सिंह ने अमन समेत यूपी के चारों शूटरों को हायर करवाया था. मिर्जापुर जेल में बंद क्रिमिनल रिंकू के माध्यम से पंकज ने अमन को हायर किया था.” यह तथ्य अमन से पूछताछ और नीरज सिंह हत्याकांड की कड़ी-से-कड़ी जोड़ने के बाद सामने आये हैं. हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस अब इन तथ्यों से जुड़े सबूत इकट्ठा करने में जुटी है. पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश रही है कि शूटरों के साथ सुपारी का यह सौदा किसने तय किया? इतने पैसे की व्यवस्था कहां से होनी थी?
नीरज सिंह को बताया गया था धनबाद का बड़ा सेठ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










