नीरज सिंह हत्याकांड : झारखंड, यूपी और बिहार में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस को है मुन्ना की तलाश

धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस धनबाद, बलिया, समस्तीपुर, पलामू, कैमूर सहित कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है. इस हाईप्रोफाइल हत्या को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस कोई अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पायी है. सरकार द्वारा गठित एसआईटी टीम में आइपीएस रैंक के सात अधिकारी शामिल है. […]
धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस धनबाद, बलिया, समस्तीपुर, पलामू, कैमूर सहित कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है. इस हाईप्रोफाइल हत्या को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस कोई अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पायी है. सरकार द्वारा गठित एसआईटी टीम में आइपीएस रैंक के सात अधिकारी शामिल है. पुलिस महकमे के लिए इस हत्याकांड की जांच प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है.
सीआइडी एडीजी अजय कुमार सिंह ने कहा है कि एसआइटी मुख्य रूप से नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या की जांच कर रही है. इस बिंदु पर भी जांच हो रही है कि कहीं रंजय की हत्या के प्रतिशोध में नीरज की हत्या तो नहीं की गयी है. अभी तक इस तरह का साक्ष्य सामने नहीं आये हैं. संभव है कि नीरज हत्याकांड के साथ रंजय हत्याकांड का भी खुलासा हो जाये. पुलिस मामले में रामधीर सिंह के पुत्र अनिमेष सिंह उर्फ शशि सिंह को भी खोज रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










