17 से जिला परिषद् मैदान में प्रभात खबर कंज्यूमर फेस्ट

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
17 से जिला परिषद् मैदान में प्रभात खबर कंज्यूमर फेस्ट

धनबाद: प्रभात खबर का तीन दिवसीय (17 से 19 फरवरी तक) कंज्यूमर फेस्ट शुक्रवार से जिला परिषद् मैदान में शुरू होगा. यह अपने आप में अनूठा कंज्यूमर फेस्ट होगा. अनूठा इसलिए की एक छत के नीचे अपने सपनों का घर खरीदने का अवसर मिलेगा. यही नहीं आप अपनी मनपसंद कार की खरीदारी कर पायेंगे. फर्नीचर […]

विज्ञापन
धनबाद: प्रभात खबर का तीन दिवसीय (17 से 19 फरवरी तक) कंज्यूमर फेस्ट शुक्रवार से जिला परिषद् मैदान में शुरू होगा. यह अपने आप में अनूठा कंज्यूमर फेस्ट होगा. अनूठा इसलिए की एक छत के नीचे अपने सपनों का घर खरीदने का अवसर मिलेगा. यही नहीं आप अपनी मनपसंद कार की खरीदारी कर पायेंगे. फर्नीचर का ऐसा संग्रह उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आपको मेट्रो शहरों में देखने को मिलता है. लेटेस्ट फैशन का अनूठा संग्रह आपको गारमेंट्स सेक्टर के स्टॉल में देखने को मिलेगा. विभिन्न राज्यों के हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट व खादी के स्टॉल होंगे. यही नहीं कंज्यूमर फेस्ट का आनंद लेने के साथ मनोरंजन की व्यवस्था है.
तीन दिनों तक चलने वाले कंज्यूमर फेस्ट में नित्य दिन शाम को रंगारंग कार्यक्रम होंगे. मेला घूमने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं. यहां खाने-पीने के भी कई स्टॉल होंगे. बच्चों के लिए फन गेम्स और भी बहुत कुछ होगा. कंज्यूमर फेस्ट के टाइटल स्पांसर 99 बिल्डर हैं आैर सूर्या रियलकॉन द्वारा संचालित है.
कंज्यूमर फेस्ट के पार्टनर
जगरनाथपुरम, द्वारिका सिटी, यूनाइटेड डेवलपर्स, मनोरमा एस्टेट प्रा लि, अशोका बिल्डर्स डेवलपर्स, श्री बालाजी होम, आस्था डेवलपर्स, पेनोरामिक, स्टेट बैंक, अनिमेश निशान, रेनॉल्ट, मोबेल फर्नीचर, डेमरो, मां जगदंबा फर्नीचर, रॉयल इनफील्ड, श्री कृष्णा होम्स, नेक्सा मारुति, टॉपलिंक टॉयोटा, स्वाति सेल्स, नॉव एंड वाव, फ्लेयर बजाज, राजहंस फोर्ड, लिब्रा हुंडई, अदित्या हाउसिंग डेवलपर्स, हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola