झारखंड के एथलिट विवेक कुमार बैठा की ट्रेन से गिर कर मौत

मुगमा से सुरेश की रिपोर्ट मुगमा (धनबाद) : झारखंड के एथलेटिक खिलाड़ी विवेक कुमार बैठा की आज धनबाद के मुगमा में ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. विवेक रांची के मोरहाबादी इलाके के रहने वाले थे. 17 वर्षीय विवेकगोवाहाटी में आयोजित दो दिवसीय एथलिट प्रतियाेगिता में शामिल होकर रांची लौट रहे थे. इस टीम […]
मुगमा से सुरेश की रिपोर्ट
मुगमा (धनबाद) : झारखंड के एथलेटिक खिलाड़ी विवेक कुमार बैठा की आज धनबाद के मुगमा में ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. विवेक रांची के मोरहाबादी इलाके के रहने वाले थे. 17 वर्षीय विवेकगोवाहाटी में आयोजित दो दिवसीय एथलिट प्रतियाेगिता में शामिल होकर रांची लौट रहे थे. इस टीम में लगभग 150 लोग शामिल थे. विवेक कुमार बैठा बाधा दौड़ के खिलाड़ी थे.
बाधा दौड़ के खिलाड़ी रहे विवेक कुमार बैठा कामख्या एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे. वे ट्रेन के गेट पर खड़े थे, इसी दौरान किसी कारण उनका पैर फिसल गया और ट्रेन से नीचे गिर जाने के कारण मौत हो हो गयी. कुमारधुबी जीआरपी मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. घटना बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




