Dhanbad News: कोल इंडिया ने ठेका मजदूरी की दरों में किया संशोधन

वीडीए में बढ़ोतरी के साथ ही नयी दरें जारी, छह माह तक प्रभावी रहेगा आदेश
कोल इंडिया ने ठेका मजदूरों की मजदूरी दरों में संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, औद्योगिक श्रमिकों के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए मजदूरी दरों में संशोधन किया गया है. नयी दरें एक अप्रैल से लागू होकर 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगी. इसमें परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) को शामिल किया गया है. इसके अनुसार, नयी दैनिक मजदूरी दरें अकुशल श्रमिकों के लिए 1320 रुपये प्रति दिन, अर्धकुशल/सुपरवाइजरी श्रमिकों के लिए 1354 रुपये, कुशल के लिए 1387 रुपये व उच्च कुशल श्रमिक को 1421 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गयी हैं. कंपनी के अनुसार, यह कदम श्रमिकों को महंगाई के प्रभाव से राहत देने व उनकी आय में संतुलन बनाये रखने के उद्देश्य से उठाया गया है. इसका लाभ खनन गतिविधियों में लगे ठेका मजदूरों को मिलेगा. इसे सभी संबंधित अनुषंगी कंपनियों बीसीसीएल, सीसीएल, इसीएल समेत अन्य इकाइयों में लागू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










