Dhanbad News: केलियासोल से कांड्रा ग्रिड तक ट्रांसमिशन लाइन को किया गया चार्ज

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: केलियासोल से कांड्रा ग्रिड तक ट्रांसमिशन लाइन को किया गया चार्ज

इस माह के अंत तक लोड देकर शुरू होगा ट्रायल, केलियोसोल स्थित अदाणी पावर प्लांट से जुड़ा कांड्रा ग्रिड

विज्ञापन

निरसा के केलियासोल स्थित अदाणी के पावर प्लांट से गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड को जोड़ने के लिए बिछाई गयी 33 केवीए ट्रांसमिशन लाइन को बुधवार को चार्ज किया गया. ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नयी 33 केवीए लाइन को नो-लोड पर चार्ज किया गया. ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस माह के अंत तक नयी ट्रांसमिशन लाइन पर फुल लोड देकर ट्रायल शुरू होगा.

चार्जिंग को लेकर बरवाअड्डा से गोविंदपुर व टुंडी तक गुल रही बिजली

ट्रांसमिशन लाइन चार्जिंग को लेकर गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड से सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस ग्रिड से बरवाअड्डा से लेकर गोविंदपुर व टुंडी के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है. ऐसे में बुधवार को इन सभी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुबह से शाम तक घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा.

धनबाद के साथ दुमका को मिलेगी अदानी की बिजली

गोविंदपुर स्थित कांड्रा ग्रिड दुमका से जुड़ी हुई है. वर्तमान में दुमका से कांड्रा ग्रिड तक बिजली पहुंच रही है. ऐसे में यह लाइन आपस में इंटर कनेक्टेड है. कांड्रा के जुड़ने से दुमका में भी अदाणी की बिजली पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है. वहीं केलियासोल से धनबाद आ रही ट्रांसमिशन लाइन को बलियापुर में बन रहे जेबीवीएनएल के ग्रिड से भी जोड़ने की योजना है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola