पुल की रेलिंग से टकरायी बस, बड़ा हादसा टला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के निरसा में मैथन थात्रा क्षेत्र के इलाके में एक बड़ा हादसा टल गया. बस पर सवार लगभग 50 यात्रियों की जान उस वक्त गले तक आ गयी जब बस डैम में दुर्घटना ग्रस्त हो गया. डैम में लगे रेलिंग के कारण बस नीचे गिरने से बच गयी. अचानक बस का स्टेयरिंग […]
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद के निरसा में मैथन थात्रा क्षेत्र के इलाके में एक बड़ा हादसा टल गया. बस पर सवार लगभग 50 यात्रियों की जान उस वक्त गले तक आ गयी जब बस डैम में दुर्घटना ग्रस्त हो गया. डैम में लगे रेलिंग के कारण बस नीचे गिरने से बच गयी. अचानक बस का स्टेयरिंग फैल हो गया.
बस चला रहा ड्राइवर इससे पहले कुछ समझ पाता गाड़ी उसके नियंत्रण से बाहर चली गयी. डैम के ऊपर पुल पर यह हादसा हुआ. गाड़ी पुल के किनारे वाले रेलिंग पर टकरायी लेकिन रेलिंग ने गाड़ी को नीचे गिरने नहीं दिया. बस में उस वक्त लगभग 50 लोग सवार थे . किसी को इस घटना में गंभीर चोट नहीं आयी हालांकि तीन लोगों को मामूली चोट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










