धनबाद : शताब्दी में पथराव से घायल हुए पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय

धनबाद. रांची से धनबाद आ रहे भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय मंगलवार को घायल हो गये. श्री पांडेय रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के इ वन बोग के 25 नंबर बर्थ पर आ रहे थे. इस दौरान बोकारो – चंद्रपुरा के बीच अज्ञात लोगों द्वारा ट्रेन पर पत्थराव किया गया. इसमें […]
धनबाद. रांची से धनबाद आ रहे भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय मंगलवार को घायल हो गये. श्री पांडेय रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के इ वन बोग के 25 नंबर बर्थ पर आ रहे थे. इस दौरान बोकारो – चंद्रपुरा के बीच अज्ञात लोगों द्वारा ट्रेन पर पत्थराव किया गया. इसमें उस बोगी का शीशा टूट गया और एक पत्थर उनके छाती पर आ कर लग गयी. वहीं ट्रेन धनबाद स्टेशन पर रूकते ही धनबाद रेलवे अस्पताल के डॉक्टर अरुण राय ने उनका इलाज किया, इस दौरान उनका बीपी बढ़ा हुआ था. जबकि वह कपड़ा बदल कर राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के नेता मुकेश पांडेय के नेतृत्व में कई तमाल राय, संतोष सिंह सहित कई कार्यकर्ता धनबाद स्टेशन पर पहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










