धनबाद : महुदा में जमीन धंसने से इलाके में दहशत
Updated at : 18 May 2016 12:05 PM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के महुदा इलाके की भुरूंगिया बस्ती में भू-धंसान से एक दर्जन घरों में दरारें दिख रही है. भू-धंसान अब भी जारी है. पूरे इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया. अहले सुबह पांच बजे से जमीन धंसने लगी. घरों में दरारें पड़ने लगी. लोग जान बचा कर […]
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के महुदा इलाके की भुरूंगिया बस्ती में भू-धंसान से एक दर्जन घरों में दरारें दिख रही है. भू-धंसान अब भी जारी है. पूरे इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया. अहले सुबह पांच बजे से जमीन धंसने लगी. घरों में दरारें पड़ने लगी. लोग जान बचा कर भागे.
जहां भू-धंसान की घटना हुई है, वहां 45 साल पहले कोयला की भूमिगत खदान चल चुकी है. कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के पूर्व बंगाल कोल कंपनी ने इस इलाके में कोयला खनन का काम किया था. कोयला खनन के बाद खाली जगह की भराई में लापरवाही बरतने के कारण गोफ बना और आज हादसा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




