ePaper

धनबाद गोलीकांड : डिप्टी मेयर मिशन अस्पताल रेफर, पुलिस ने मंगवाया गैस कटर तब खोला गेट

Updated at : 07 Jan 2016 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद गोलीकांड : डिप्टी मेयर मिशन अस्पताल रेफर, पुलिस ने मंगवाया गैस कटर तब खोला गेट

धनबाद : धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. गोली उन्हें घर में लगने की बात बताई जा रही है, हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. उन्हें परिजनों ने आज दिन में यहां के सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. गोली उन्हें घर में लगने की बात बताई जा रही है, हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. उन्हें परिजनों ने आज दिन में यहां के सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती कराया है.उनका ऑपरेशन किया गया है, लेकिन अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.उन्हें डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है. गोली उनके गले में लगी और बाहर निकल गयी.

undefined


हालांकि गोली कैसे लगी इसके बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. एकलव्य सिंह सिंह मेंशन परिवार के सदस्य हैं. उनके चचेरे भाई संजीव सिंह झरिया के विधायक हैं, जबकि उनके बड़े भाई नीरज सिंह पूर्व डिप्टी मेयर हैं. एकलव्य सिंह राजन सिंह के बेटे हैं. उन्हें देखने के लिए धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी पहुंचे हैं. अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों की बड़ी भीड़ जमा हो गयी है.


इस घटना के बाद डिप्टी मेयर के घर रघुकुल पुलिस पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद गेट खोला गया. लोग घर का दरवाजा नहीं खोल रहे थे, इसके बाद पुलिस ने चेतावनी दी कि गेट खोलें नहीं तो गैस कटर से काट देंगे. पुलिस ने गैस कटर भी मंगवा लिया था. इसके बाद गेट खोला गया.पुलिसपूरे मामले की तहकीकातकर रही हैं. बाद में बेहतर इलाज के लिए डिप्टी मेयर को मिशन हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola