डीवीसी पंचेत में 31 लोगों ने किया रक्तदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 1:18 AM
विश्व रक्तदाता दिवस पर डीवीसी पंचेत सीएसआर विभाग ने हिल अस्पताल पंचेत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया.
पंचेत.
विश्व रक्तदाता दिवस पर डीवीसी पंचेत सीएसआर विभाग ने हिल अस्पताल पंचेत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया. उद्घाटन सीएसआर सह एचआर विभाग के वरीय महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने किया. शिविर में 31 लोगों ने रक्तदान किया. संग्रहीत रक्त को आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रखा जायेगा. रक्तदान करने वाले लोगों के फूड पैकेट व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. शिविर में उप मुख्य महाप्रबंधक सुमेश कुमार व प्रदीप यादव ने स्वयं रक्तदान किया. उन्हें ब्लड बैंक क्रेडिट कार्ड दिया गया. मौके पर डीवीसी के उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी इंद्रनील चट्टोपाध्याय, उप मुख्य महाप्रबंधक सौमेश कुमार, डॉ तन्मय बैन, सीएसआर प्रबंधक डॉ कौशलेंद्र कुमार, मुखिया भैरव मंडल, जयराम साव, कमल मंडल आदि थे.पोयलाडीह में लगाया रक्त वर्गीकरण शिविरमैथन. डीवीसी सीएसआर व बीपी नियोगी अस्पताल मैथन के सौजन्य से पोयलाडीह गांव में रक्त वर्गीकरण शिविर लगाया गया. इसमें 86 लोगों के रक्त वर्गीकरण का परीक्षण किया गया. शिविर में डीवीसी अस्पताल के उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संघमित्रा नदी, शेख कमरुद्दीन, लैब तकनीशियन सुरजीत सामंती, प्रणमिता चंद्रा, बिट्टू मंडल, बापी सिंहा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










