आद्रा मंडल के चालकों को दी जा रही गोमो में सिगनल की जानकारीगोमो. दुरंतो एक्सप्रेस हादसे के बाद आद्रा रेल मंडल के अधिकारियों की नींद खुली है. घटना से सबक लेते हुए आद्रा रेल मंडल के रेल चालकों को गोमो में सिगनल की लर्निंग दी जा रही है. रविवार को आद्रा के मुख्य लोको निरीक्षक एस नाग, स्पेशल ग्रेड के यूके चक्रवर्ती, डी बर्मन तथा एक और चालक को गोमो में सिगनल की जानकारी दी गयी. मालूम हो कि दुरंतो गुरुवार की देर रात गोमो में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी. इसके बाद ट्रेन का चालक दल जेबी लोबो तथा एससी गोराईं ने गोमो में पूछताछ के दौरान साफ कह दिया था कि गोमो में आरआरआइ के बाद कई स्थानों पर नया सिगनल लगा दिया गया है. हमें नये सिगनल का जानकारी नहीं दी गयी है. चालक दल के इस बयान के बाद आद्रा रेल मंडल के अधिकारियों में खलबली मच गयी. मामले को गंभीरता से लेते हुए आद्रा के चालक दल को अब गोमो में सिगनल का जानकारी दी जा रही है.
लेटेस्ट वीडियो
दुरंतो हादसे के बाद जागा रेल प्रशासन
आद्रा मंडल के चालकों को दी जा रही गोमो में सिगनल की जानकारीगोमो. दुरंतो एक्सप्रेस हादसे के बाद आद्रा रेल मंडल के अधिकारियों की नींद खुली है. घटना से सबक लेते हुए आद्रा रेल मंडल के रेल चालकों को गोमो में सिगनल की लर्निंग दी जा रही है. रविवार को आद्रा के मुख्य लोको निरीक्षक […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
