Dhanbad News: फर्जी सर्टिफिकेट देकर 15 लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: फर्जी सर्टिफिकेट देकर 15 लाख की ठगी

किडनी केयर अस्पताल के संचालक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन

धनबाद में फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. किडनी केयर अस्पताल के संचालक डॉ मिहिर कुमार ने दीपांकर नाथ नामक व्यक्ति पर जाली दस्तावेज उपलब्ध कराने और 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. उनकी लिखित शिकायत पर दीपांकर नाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सरकारी व अन्य संस्थाओं से टाईअप कराने का दिया था झांसा

डॉ मिहिर कुमार ने बताया कि वह नावाडीह स्थित किडनी केयर अस्पताल के संचालक हैं. उनके स्टाफ सूरज आनंद और अमित मंडल के माध्यम से मनोरम नगर सर्वमंगला टावर निवासी दीपांकर नाथ से संपर्क हुआ था. दीपांकर ने विभिन्न सरकारी व अन्य संस्थाओं से टाईअप कराने का भरोसा दिलाया था. उसने रेलवे, बीसीसीएल, सीजीएचएस, टीपीए और अन्य संस्थानों के साथ अस्पताल का टाईअप कराने के नाम पर 15 लाख रुपये लिये. भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और सरकारी स्वीकृतियां उपलब्ध करा दी जायेंगी. इसके बाद उसने कई दस्तावेज व सर्टिफिकेट सौंपे, जो देखने में असली प्रतीत हो रहे थे. दीपांकर ने यह भी दावा किया था कि वह पीसीपीएनडीटी सर्टिफिकेट भी बनवा देगा. कुछ समय बाद संबंधित विभागों से संपर्क करने पर पता चला कि उपलब्ध कराये गये दस्तावेज और सर्टिफिकेट फर्जी हैं.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola