भौंरा में छह साल की बच्ची के साथ पिता ने ही किया था दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया

भौंरा-धनबाद : सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा गौरखूंटी छपरा मोड़ में पिछले दिनों एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है. मामले में सुदामडीह पुलिस ने पीड़िता के पिता को ही दोषी मानते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार किया. पीड़ित बच्ची का अदालत में गुरुवार को 164 के तहत […]
भौंरा-धनबाद : सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा गौरखूंटी छपरा मोड़ में पिछले दिनों एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है. मामले में सुदामडीह पुलिस ने पीड़िता के पिता को ही दोषी मानते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार किया. पीड़ित बच्ची का अदालत में गुरुवार को 164 के तहत बयान दर्ज हुआ था.
बच्ची ने कोर्ट में अपने पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. पुलिस की गिरफ्त में पीड़ित बच्ची के पिता से लगातार पूछताछ की जा रही है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को बच्ची से पूछताछ में पहले ही पता चल गया था कि उसके पिता ने ही ऐसी हरकत की है. इसको लेकर पुलिस ने गुरुवार को बच्ची का 164 का बयान दर्ज करवाया और शुक्रवार को उसके पिता की गिरफ्तारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




