तोपचांची में हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Updated at : 26 Dec 2019 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
तोपचांची में हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत

तोपचांची : तोपचांची थाना क्षेत्र के साहूबहियार मोड़ के समीप जीटी रोड पर बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में करण कुमार उर्फ राहुल प्रमाणिक (22), विजय महतो (24) और दिनेश महतो (23) नरकोपी गांव के रहने वाले थे. विजय महतो विवाहित […]

विज्ञापन

तोपचांची : तोपचांची थाना क्षेत्र के साहूबहियार मोड़ के समीप जीटी रोड पर बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में करण कुमार उर्फ राहुल प्रमाणिक (22), विजय महतो (24) और दिनेश महतो (23) नरकोपी गांव के रहने वाले थे. विजय महतो विवाहित था. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.

कैसे घटी घटना : दुमदुमी पंचायत के नरकोपी गांव के तीनों साथी करण कुमार उर्फ राहुल, विजय महतो और दिनेश महतो मुर्गा लड़ाई देखने के लिए मदैयडीह आमटांड़ एक ही बाइक से गये थे. लौटने के क्रम में जीटी रोड साहूबहियार के पास अज्ञात वाहन ने शाम को बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इससे तीनों बुरी तरह घायल हो गये.
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को पीएमसीएच ले गयी, जहां राहुल और विजय को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दिनेश की मौत देर रात इलाज के दौरानहुई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद मुखिया विकास कुमार महतो पीएमसीएच पहुंचे. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने युवकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola