धनबाद : बगैर जांच के दवा लेना पहुंचा सकता है नुकसान

धनबाद : भारत में गोरापन का बहुत ज्यादा क्रेज है और इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन केवल डर्मेटोलॉजिस्ट से ही इसका इलाज करना चाहिए. स्किन साफ करने के लिए बगैर जांच के केमिस्ट से दवा लेकर लगाना नुकसानदेह हो सकता है. उक्त बातें मुंबई की कॉस्मेटिक चिकित्सक डॉ अप्रतिम गोयल ने […]
धनबाद : भारत में गोरापन का बहुत ज्यादा क्रेज है और इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन केवल डर्मेटोलॉजिस्ट से ही इसका इलाज करना चाहिए.
स्किन साफ करने के लिए बगैर जांच के केमिस्ट से दवा लेकर लगाना नुकसानदेह हो सकता है. उक्त बातें मुंबई की कॉस्मेटिक चिकित्सक डॉ अप्रतिम गोयल ने चर्म रोग चिकित्सकों के राज्यस्तरीय सम्मेलन के अंतिम दिन कहीं. उन्होंने कहा कि चेहरा साफ करने के लिए साबुन की जगह फेसवाश का उपयोग करना चाहिए. सोने के पहले रात में चेहरा को धोना चाहिए. इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट वेनीरियोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट धनबाद शाखा द्वारा आयोजित इस महाधिवेशन में मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, बिहार समेत राज्य के कोने-कोने से चर्म एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया.
डीके मिश्रा बने अध्यक्ष : अधिवेशन के बाद एसोसिएशन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें नयी समिति का चुनाव किया गया. सर्वसम्मति से डॉक्टर डीके मिश्रा अध्यक्ष और डॉ एके झा निर्वाचित अध्यक्ष आगामी सत्र के लिए चुने गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




