Dhanbad News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 27 May 2026 1:43 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम जनता ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.

विज्ञापन

धनबाद, बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आज शाम 5:00 से 7:00 बजे तक कचहरी रोड स्थित ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप परिसर में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम जनता ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है. कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा. कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा आज देश की जो हालत है वह किसी से छिपी नहीं है. आज महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, साग-सब्जियां, सरसों तेल हर चीज की ऐतिहासिक महंगाई का बोझ जनता पर पड़ रहा है. कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, मुख्तार खान, अशोक कुमार सिंह, मदन महतो, मनोज यादव, कयूम खान, जोगिंदर सिंह जोगी, अवध नारायण प्रसाद, नवनीत नीरज, शाहिद कमर, ऋषिकांत यादव, कालीचरण यादव, मंटू दास, महेंद्र दुबे, इरफान खान चौधरी, सीता राणा, अक्ष्यवर प्रसाद, प्रभात सुरोलिया, राम विलास राम, नवीन पासवान, भगवान दास, रमेश राय, अखिलेश कुमार, गोपाल कृष्णा चौधरी, जयप्रकाश चौहान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola