Dhanbad News: बैंक खातों व ऑनलाइन खरीदारी कर खपाते थे साइबर ठगी की रकम

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बैंक खातों व ऑनलाइन खरीदारी कर खपाते थे साइबर ठगी की रकम

129 करोड़ की साइबर ठगी मामले में आरोपियों से पूछताछ में हुआ खुलासा

विज्ञापन

साइबर अपराध के एक बड़े मामले में पुलिस को 129 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं. रिमांड पर चल रहे आरोपी बबलू और पिंटू ने पूछताछ के दौरान ऐसे कई राज उगले हैं, जिनसे जांच एजेंसियां भी हैरान हैं. आरोपियों ने बताया कि ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बाद ऑनलाइन खरीदारी, फर्जी लेन-देन और डिजिटल वॉलेट के जरिये खपाया जाता था.

एपीके फाइल भेज हैक करते थे मोबाइल फोन

जांच में पता चला कि साइबर गिरोह एपीके फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खातों तक पहुंच बना रहा था. पुलिस की साइबर सेल अब तक एपीके फाइल के कई कोडिंग सिस्टम को तोड़ने में सफल हुई है. अधिकारियों का कहना है कि अभी भी सैकड़ों संदिग्ध कोड व लिंक की जांच बाकी है.

आई 4 सी की टीम भी कर रही है जांच

सूत्रों के मुताबिक रिमांड के दौरान आई 4सी की टीम ने भी आरोपियों से पूछताछ की थी. टीम दिल्ली लौट गयी है, लेकिन धनबाद साइबर पुलिस के अलावा आई 4 सी की टीम भी अपने स्तर से जांच कर रही है. उनका मानना है कि इसमें कई राज्य के अपराधी संलिप्त हैं.

कई की हो सकती है गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कोडिंग की परत जैसे-जैसे खुलेगी, कई लोग सामने आयेंगे. दोनों आरोपियों ने रिमांड के दौरान 40 से ज्यादा सहयोगियों के नाम बताये हैं. अब पुलिस उन तक पहुंचने के लिए अपने स्तर से जांच कर रही है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola