तीसरे दिन भी पांच जलमीनारों से नहीं हुई आपूर्ति, लोग परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 9:12 AM
धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी में पाइप की मरम्मत होने के बाद शहर में जलापूर्ति शुरू हुई. रविवार शाम तक शहर के पांच जलमीनारों से लगातार तीसरे दिन भी जलापूर्ति नहीं की गयी. सुबह से शाम तक लोग पानी आने का इंतजार करते रह गये. धोबाटांड़, गांधी नगर, भूदा, वासेपुर व भूली जलमीनार सूखे रह गये. […]
धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी में पाइप की मरम्मत होने के बाद शहर में जलापूर्ति शुरू हुई. रविवार शाम तक शहर के पांच जलमीनारों से लगातार तीसरे दिन भी जलापूर्ति नहीं की गयी. सुबह से शाम तक लोग पानी आने का इंतजार करते रह गये. धोबाटांड़, गांधी नगर, भूदा, वासेपुर व भूली जलमीनार सूखे रह गये. पानी नहीं मिलने से क्षेत्र की एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कंट्रोल रूम की मानें तो बचे हुए जलमीनारों से सोमवार को सप्लाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










