ट्रांसपोर्टिंग किये बिना भुगतान ले रही है आउटसोर्सिंग कंपनी

Updated at : 20 Oct 2019 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टिंग किये बिना भुगतान ले रही है आउटसोर्सिंग कंपनी

धनबाद : आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टिंग किये बिना ही भुगतान ले कर बीसीसीएल को चूना लगाने का एक नया मामला सामने आया है. उत्खनन स्थल से डंपिंग स्थल तक कोयला पहुंचाने और वहां से फिर सीएचपी (कोल रि-हैंडलिंग प्लांट ) तक पहुंचाने के लिए दो अलग-अगल टेंडर बीसीसीएल ने अवार्ड कर रखा है, लेकिन […]

विज्ञापन

धनबाद : आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टिंग किये बिना ही भुगतान ले कर बीसीसीएल को चूना लगाने का एक नया मामला सामने आया है. उत्खनन स्थल से डंपिंग स्थल तक कोयला पहुंचाने और वहां से फिर सीएचपी (कोल रि-हैंडलिंग प्लांट ) तक पहुंचाने के लिए दो अलग-अगल टेंडर बीसीसीएल ने अवार्ड कर रखा है, लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी उत्खनन स्थल से डंपिंग स्थल के बजाय सीधे सीएचपी व साइडिंग तक कोयला पहुंचा रही है. उत्खनन स्थान से डंपिंग स्थल में कोयला डंप नहीं किया जा रहा है. इसके बावजूद आउटसोर्सिंग कंपनी खनन स्थल से डंपिंग स्थल तक कोयला पहुंचाने का भुगतान ले रही है. इससे बीसीसीएल काे कराेड़ाें का नुकसान पहुंच रहा है.

क्या है मामला : बीसीसीएल के कतरास एरिया की एकेडब्ल्यूएम कांटा पहाड़ी परियोजना से ओवरबर्डेन (ओबी), कोयला खनन तथा ट्रांसपोर्टिंग के लिए करीब 600 करोड़ का कार्य आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (एएमपीएल)- ज्वाइंट वेंचर (जेबी) को मिला हुआ है. निविदा की शर्ताें के मुताबिक आउटसोर्सिंग कंपनी को परियोजना से कोयला खनन कर तय डंपिंग स्थल पर डंप करना है.
वहीं करीब 260 करोड़ के एक दूसरे कांट्रेक्ट के मुताबिक कंपनी को एकेडब्ल्यूएम परियोजना के डंपिंग स्थल से कोयला उठा कर अंगारपथरा स्थित सीएचपी मशीन में क्रश कराने फिर सिजुआ रेलवे साइडिंग में डंप कर रेलवे वैगन में कोयला लोडिंग का काम करना है. पर उक्त आउटसोर्सिंग कंपनी उत्खनन स्थल से कोयला उठा कर डंपिंग स्थल पर डंप करने के बजाय सीधे सीएचपी या फिर रेलवे साइडिंग में डंप कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola