नीचे खड़ी पत्नी को मौलाना ने छत से दिया तीन तलाक
Updated at : 01 Oct 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

वासेपुर की घटना, ससुराल में घुसने नहीं दे रहे, लड़की रजौली की धनबाद : बैंक मोड़ थानांतर्गत मारूफगंज (वासेपुर) निवासी मौलाना मंसूर आलम (26) ने सोमवार को अपने घर के नीचे खड़ी पत्नी सबिना नाज उर्फ आरजू परवीन (23) को छत से तीन तलाक बोला और चुनौती दी कि ‘तुम लोगों को जो करना है […]
विज्ञापन
वासेपुर की घटना, ससुराल में घुसने नहीं दे रहे, लड़की रजौली की
धनबाद : बैंक मोड़ थानांतर्गत मारूफगंज (वासेपुर) निवासी मौलाना मंसूर आलम (26) ने सोमवार को अपने घर के नीचे खड़ी पत्नी सबिना नाज उर्फ आरजू परवीन (23) को छत से तीन तलाक बोला और चुनौती दी कि ‘तुम लोगों को जो करना है कर लो’. पुलिस में शिकायत की गयी है. विदित हो कि सरकार ने तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया हुआ है.
तीन महीने पहले हुआ था निकाह : सबीना ने बताया कि वह बिहार के नवादा जिला के रजौली निवासी अब्दुल कयूम की पुत्री है. पिता सहरसा में किसी होटल में केयर टेकर हैं. तीन माह पहले 27 जून को मौलाना मंसूर आलम के साथ मुसलिम रीति रिवाज के अनुसार उसका निकाह हुआ. निकाह के बाद 26 दिनों तक वह ससुराल में रही.
आरोप लगाया कि इस दौरान मौलाना लगातार उससे दो लाख रुपये व एक बाइक पिता से मांगने का दबाव बनाता था. इस बीच उसके माता-पिता उसे मैके ले गये. वह जब मैके में थी तो पति उससे फोन पर लगातार बातचीत करता था और कई बार अपने दोस्तों से भी बातें करवाता था.
दोस्त से बातचीत पति ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और उसे ब्लैकमेलिंग करने लगा. कहा कि मैं तुम्हें छोड़ दूंगा. फिर मौलाना ने कोर्ट में पत्नी और उसके परिवार वालों के खिलाफ विदाई का केस कर दिया. नौ सितंबर को कोर्ट में विदाई को लेकर सबीना अपने पूरे परिवार के साथ आयी, लेकिन मौलाना नहीं पहुंचा. सबीना वापस नवादा चली गयी.
10 दिनों से ससुराल में पनाह के लिए फिर रही मारी-मारी
सबीना ने बताया कि 10 दिन पहले पूरे परिवार के साथ मारूफगंज अपनी ससुराल आयी थी, लेकिन पति और उसके घर वालों ने मिलने से इंकार कर दिया. पूरे परिवार के साथ वह धनबाद स्टेशन के बाहर व बाद में मुहल्ले में रह रही थी. सोमवार को उसने मुहल्ले में रहने वाली जूली खान से मुलाकात की और अपने साथ घटित घटनाओं की जानकारी दी. इसके बाद जूली मुहल्ले वालों को लेकर मौलाना के घर पहुंच गयी और उसका दरवाजा खोलवाने लगी. मौलाना के पिता ने कहा कि घर में कोई नहीं है. लेकिन जब ज्यादा हल्ला हुआ तो मौलाना अपने घर की छत पर चढ़ गया और नीचे खड़ी पत्नी को तलाक… तलाक… तलाक कह दिया. जिसके बाद सभी लोगों ने उसका विरोध किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




