धनबाद विस क्षेत्र बना भाजपा में हॉट केक, कई हैं दावेदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2019 3:06 AM
धनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र भाजपा के अंदर हॉट केक बन गया है. यहां से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं में होड़ मची है. इसके लिए यहां से लेकर रांची, दिल्ली में लॉबिंग शुरू हो गयी है. सेफ सीट बना हुआ है धनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए सेफ सीट बना हुआ […]
धनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र भाजपा के अंदर हॉट केक बन गया है. यहां से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं में होड़ मची है. इसके लिए यहां से लेकर रांची, दिल्ली में लॉबिंग शुरू हो गयी है.
सेफ सीट बना हुआ है धनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए सेफ सीट बना हुआ है. पिछले पांच विधानसभा चुनाव में यहां से चार बार भाजपा विजयी हुई है. एक बार 2009 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लगभग नौ सौ मतों से हार गये थे. इस दौरान हुए लोकसभा चुनाव में भी धनबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को अच्छी बढ़त मिली है.
2014 के चुनाव में भी विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य में सबसे ज्यादा वोट भाजपा को धनबाद विधानसभा क्षेत्र से ही मिला था. यही कारण है कि भाजपा के धनबाद तथा बाहर के भी कई नेता यहां से चुनाव लड़ने को एड़ी-चोटी एक किये हुए हैं. अपने-अपने स्तर से जुगाड़ भिड़ा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










