आशीर्वाद योजना में गड़बड़ी मामले की जांच का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2019 5:09 AM
धनबाद : गोविंदपुर प्रखंड के तिलैया, मरिचो, विराजपुर सहित कई पंचायतों में सीएम कृषि आशीर्वाद योजना के तहत निबंधन में पैसा लेने के आरोपों की जांच होगी. उपायुक्त अमित कुमार ने दो सितंबर को प्रभात खबर में छपी खबर को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को […]
धनबाद : गोविंदपुर प्रखंड के तिलैया, मरिचो, विराजपुर सहित कई पंचायतों में सीएम कृषि आशीर्वाद योजना के तहत निबंधन में पैसा लेने के आरोपों की जांच होगी. उपायुक्त अमित कुमार ने दो सितंबर को प्रभात खबर में छपी खबर को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.
जिला कृषि पदाधिकारी असीम रंजन एक्का ने बताया कि बुधवार से इस मामले की जांच होगी. कृषक मित्रों पर लगे आरोपों के संबंध में किसानों से बात की जायेगी. ज्ञात हो कि मरिचो पंचायत की कई महिला किसानों ने सीएम कृषि आशीर्वाद योजना के तहत फॉर्म भरने के नाम पर 50 से 100 रुपये लेने का आरोप लगाया था. इन किसानों को अब तक पीएम कृषि सम्मान तथा सीएम कृषि आशीर्वाद योजना के तहत कोई राशि नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










