कोकिंग कोल का दाम बढ़ायेगा बीसीसीएल

Updated at : 22 Aug 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
कोकिंग कोल का दाम बढ़ायेगा बीसीसीएल

मनोहर कुमार, धनबाद : बीसीसीएल ने कोकिंग कोल की कीमत में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है. बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जायेगा. बोर्ड की बैठक 30 अगस्त को प्रस्तावित है. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में मूल्य वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जायेगी. अगर […]

विज्ञापन

मनोहर कुमार, धनबाद : बीसीसीएल ने कोकिंग कोल की कीमत में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है. बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जायेगा. बोर्ड की बैठक 30 अगस्त को प्रस्तावित है. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में मूल्य वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जायेगी. अगर दाम बढ़ता है तो चालू वित्तीय वर्ष में कंपनी को एक हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व का लाभ होगा.

जानकारों का मानना है कि कोयले के दाम में इजाफा किये बिना बीसीसीएल की वित्तीय स्थिति में सुधार संभव नहीं है. हालांकि कोयले की कीमत में बढ़ोत्तरी से स्टील व पावर सेक्टर पर अतिरिक्त भार पड़ेगा.
700 से 15 सौ रुपये तक की बढ़ोत्तरी संभव
प्रतिटन कोयले की कीमत में 700 से 15 सौ रुपये तक की बढ़ोत्तरी की जा सकती है. वाशरी ग्रेड-थ्री कोयले के नोटिफाइड प्राइस में 60 प्रतिशत की वृद्धि कर रिजर्व प्राइस तय किया जायेगा.
वर्तमान में 40 प्रतिशत बढ़ा कर रिजर्व प्राइस तय किया जाता है. वहीं वाशरी ग्रेड-टू व नन कोकिंग कोयले के नोटिफाइड प्राइस से रिजर्व प्राइस में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola