ePaper

ओवरमैन, सर्वेयर, फोरमैन की दक्षता परीक्षा नवंबर में

Updated at : 07 Jul 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरमैन, सर्वेयर, फोरमैन की दक्षता परीक्षा नवंबर में

धनबाद : 16 और 17 नवंबर को ओवरमैन, सर्वेयर और फोरमैन दक्षता परीक्षा आयोजित होगी. इस संबंध में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कोल व मेटल संभाग के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया है. सक्षम अभ्यर्थी सात नंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिसूचना के मुताबिक कोयला खान […]

विज्ञापन

धनबाद : 16 और 17 नवंबर को ओवरमैन, सर्वेयर और फोरमैन दक्षता परीक्षा आयोजित होगी. इस संबंध में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कोल व मेटल संभाग के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया है. सक्षम अभ्यर्थी सात नंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचना के मुताबिक कोयला खान विनियम 2017 के तहत ओवरमैन व सर्वेयर दक्षता प्रमाण पत्र के लिए धनबाद, बिलासपुर, नागपुर, हैदराबाद व सीतारामपुर केंद्र पर परीक्षा आयोजित होगी, जबकि मेटल खान विनियम 1961 के तहत धनबाद, नागपुर, सीतारामपुर, अजमेर, हैदराबाद व भुवनेश्वर स्थित केंद्रों पर फोरमैन तथा अजमेर, हैदराबाद व सीतारामपुर केंद्रों पर सर्वेयर दक्षता प्रमाण पत्र (रेस्ट्रीक्टेड व अन रेस्ट्रीक्टेड) नवंबर माह में आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola