धनबाद : महिला डॉक्टर ने सीएमएस पर किया एससी-एसटी एक्ट का केस
Updated at : 04 Jul 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : धनबाद रेल मंडल अस्पताल की एसीएमएस डॉ (श्रीमती) एएम टोपनो ने बुधवार को सीएमएस डॉ आरएन राय पर जाति सूचक शब्द कहने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. महिला डॉक्टर बुधवार को अपने पति रविंद्र कुमार के साथ धनबाद थाना पहुंची और लिखित शिकायत की. उन्होंने डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश कुमार से […]
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद रेल मंडल अस्पताल की एसीएमएस डॉ (श्रीमती) एएम टोपनो ने बुधवार को सीएमएस डॉ आरएन राय पर जाति सूचक शब्द कहने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. महिला डॉक्टर बुधवार को अपने पति रविंद्र कुमार के साथ धनबाद थाना पहुंची और लिखित शिकायत की. उन्होंने डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश कुमार से भी मामले की शिकायत की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
क्या है शिकायत : रेलवे अस्पताल की महिला डॉक्टर एएम टोपनो ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनको पिछले दो महीनों से सीएमएस डॉ आर. एन राय के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. बुधवार को वह (डॉ टोपनो) एक महिला मरीज पूनम पांडेय का चेकअप कर रही थी.
उसी वक्त सीएमएस आये और बिना बात के ही उन्हें डांटने लगे और आदिवासी शब्द कहकर संबोधित किया. इसका विरोध जब उसके डॉक्टर पति रविंद्र कुमार ने किया तो उनके साथ भी बदतमीजी की गयी. मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है.
पहले भी कर चुकी हैं शिकायत
डॉ टोपनो ने प्रभात खबर को बताया कि वह वर्ष 2007 से रेलवे अस्पताल में अपनी सेवा दे रही है. आज तक उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. लेकिन इस साल फरवरी में सीएमएस डॉ आरएन राय की धनबाद में पोस्टिंग होने के बाद केवल वही नहीं बल्कि यहां के सारे कर्मचारी परेशान हैं.
सीएमएस सभी को प्रताड़ित करते हैं. हम लोगों ने 24 अप्रैल को इनके खिलाफ विभाग में लिखा था और डीआरएम से मिल कर शिकायत की थी, लेकिन उसके बाद भी इनका बर्ताव ठीक नहीं हुआ. खासकर महिला कर्मी ज्यादा परेशानी महसूस कर रही हैं. उसके बाद सभी महिला कर्मी व महिला डॉक्टर 27 मई को दोबारा धनबाद डीआरएम से मिले और अपनी परेशानी बतायी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आवेदन में भी इसका जिक्र है.
सीएमएस ने भी की शिकायत
रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ आरएन राय ने शिकायत की है कि दोनों पति-पत्नी उनसे पहले से भी उलझते रहे हैं. आज उन लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की और कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश की. फिर एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी दी और अस्पताल से निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




